Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस प्रभारी गिरीश देवांगन के दुर्गं आगमन पर महापौर ने किया जोशीला स्वागत….

-मुख्यमंत्री एवं विधायक वोरा के प्रयासों से हो रहा समग्र विकास: महापौर धीरज बाकलीवाल
दक्षिणापथ, दुर्गं।
छ्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के प्रथम नगर आगमन पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। श्री देवांगन दुर्गं पदमनाभपुर महापौर के निवास पहुंचे जहां कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। साथ ही श्री देवांगन के जन्मदिन का केक काटकर उन्हें बधाई और शुभाकामनाएं दी।

महापौर ने प्रभारी श्री देवांगन को बताया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले का मुख्यालय होने का लाभ लगातार दुर्ग शहर को मिल रहा है मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से शहर में 4 सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आगे भी शहर में राशि की कमी नहीं होने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विद्यायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर,जिला अध्यक्ष गया पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य, दीपक साहू, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, कांग्रेस युवा नेता संदीप वोरा, अनूप चंदनिया, बिजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, हेमंत तिवारी, सतीश देवांगन, काशीराम देवांगन, अमित देवांगन, राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, अलताफ अहमद, देवेश मिश्रा, कन्या ढीमर, पासी, अमोल जैन, तानिष जैन के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।