Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़राजनीती

भूपेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपाईयों ने बोला हल्ला

-धरना प्रदर्शन में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से जुटे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता
दक्षिणापथ, दुर्ग।
जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को हिन्दी भवन के पास धरना व प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शनकारी भाजपाईयों का कहना था कि किसानों से एक-एक दाना अन्न खरीदने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार किसान हितैषी वादों को भूल गई है। किसान वर्तमान में खाद संकट से जूझ रहे है। खाद संकट का समाधान नहीं कर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना उपरांत किसानों की मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और किसानों की समस्याओं का जल्द निदान करने की दिशा में उचित पहल करने की मांग की गई। इसके पहले दुर्ग विधानसभा स्तरीय धरना में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व प्रदर्शन के नेतृत्वकत्र्ता विनायक ताम्रकार ने कहा कि जब से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आई है, तब से किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसानों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे। जिसे प्रदेश सरकार भूल गई है। पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से आने वाली खाद को कांग्रेस की प्रदेश सरकार निजी हाथों में बेचकर काला बाजारी को बढ़ावा दे रही है। जो गलत है।

जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद किसानों की दुर्दशा दुर्भाग्यजनक है। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को वर्मी खाद को जबरदस्ती बेचा जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तब तक किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगी, जब तक की भूपेश सरकार अपनी किसान विरोधी नीतियों को नहीं बदलती। जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला भाजयुमों अध्यक्ष नितेश साहू,उपासना चंद्राकर ने भी छत्तीसगढ़ की किसान विरोधी भपेश सरकार को जमकर लताड़ा। धरना का संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी द्वारा किया गया।

धरना प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार तमेर, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी केएस चौहान, अजय तिवारी, चैनसुख भट्टड, रजा खोखर, दिनेश पटेल, लुकेश बघेल, विनायक नातू, राजा महोबिया, दिलीप साहू, राकेश सेन, मनीष साहू, संतोष कोसरे, संजय सिंह, चंद्रशेखर चंद्राकार, पोषण साहू, गौरव शर्मा, संदीप भाटिया, नजरुद्दीन खोखर, नारायणदत्त तिवारी, वाणी सोनी, अल्का बाघमार, सत्यनारायण सिंह बैस, हीमा साहू, श्वेता बख्शी, कुमारी माधवी, आशा सुब्बा, ममता कर्णावत, रूपेश्वरी साहू, हेमलता निषाद,पार्वती पंडित, निर्मला ठाकुर, रमन गुप्ता, आनंद गौतम,रितेश टांक, सतेन्द्र राजपूत के अलावा बड़ी संख्या में दुर्ग विधानसभा के कार्यकत्र्ता शामिल हुए। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी केएस चौहान ने दी।