Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खास खबर

गुरु पूर्णिमा का पर्व, यज्ञ एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया

दक्षिणापथ,ननकट्ठी। ननकटठी अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा मंडल बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में धूमधाम से समर्पण दिवस के रूप में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 6 बजे अखंड चालीसा पाठ से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात गायत्री महायज्ञ एवं गुरु पूजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में प्रज्ञा परिजन ओम प्रकाश साहू, सह परिवार सम्मिलित हुए। यज्ञ आचार्य के रूप में टेकराम सिन्हा, राम कुमार ठाकुर, द्वारिका प्रसाद व भीम रावत जी थे। इस अवसर पर सभी उपस्थित परिजनों के द्वारा गुरु कार्य को श्रद्धा भाव के साथ करने का संकल्प भी लिया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के विभिन्न आंदोलनों को सफल बनाने हेतु, अपने प्रभाव एवं समय दान, अंशदान, प्रतिभा को आवश्यकता अनुरूप लगाते रहने का संकल्प भी लिया गया। इसके तहत वृक्षारोपण भी किया गया यह पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, गुरु समर्पण भाव के साथ पूर्ण आहुति देकर सभी परिजन अपने जीवन सफल बनाने का श्रेय सौभाग्य गुरु को मनाते हुए अपने अपने अनुभव सुनाए तथा अपने प्रज्ञा मंडल को आदर्श प्रज्ञा मंडल के रूप में विकसित बनाने हेतु सहमति भी प्रदान किए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन सहित आसपास के श्रद्धालु परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ के साथ जय खीर, पूरी, मिठाई फल प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को संपन्न किये।