Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी कुनकुरी पुलिस की गिरफ्त में

दक्षिणापथ,पत्थलगांव। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 12.07.2021 को प्रार्थी थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2018 से अप्रैल 2021 के बीच सत्यनारायण सिंह ग्राम चराईडाड़ के द्वारा अपने घर में प्रार्थी को ले जाकर घर में बंधक बनाकर व जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी पीड़ित के साथ अप्राकृतिक मैथुन का कृत्य किया है आरोपी के माता के द्वारा भी जान से मारने की धमकी व धमकी देकर बंधक बनाने में सहयोग किया जिस पर से थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 84/2021 धारा 377,342,506बी,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी सत्यनारायण पिता मेघ नाथ 22 वर्ष चराई डाँड़ थाना कुनकुरी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 16/7/21 को पता तलाश कर गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया ।प्रकरण में थाना कुनकुरी से थाना प्रभारी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे,आरक्षक प्रमोद सिंह रौतिया, आरक्षक विनोद तिर्की, सैनिक अजय श्रीवास्तव के आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही ।