Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

गौ-माता की नीलामी के विरोध में बंजरगियों ने किया प्रदर्शन…

दक्षिणापथ, दुर्ग। बजरंग दल प्रदेश संयोजक रतन यादव के निर्देशानुसार दुर्ग जिला बजरंग दल के नेतृत्व में निगमायुक्त का घेराव किया गया। राकेश शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम योजना गौ-गोवर्धन के लिए गौठान बनाया गया है, जहां पर असहाय गौमाता को सुरक्षार्थ रख सेवा की जा रही हैं। गौवर्धन के साथ साथ जैविक खेती पर भी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं। बावजूद दुर्ग गौठान में गौमाता की नीलामी करने की योजना निगमायुक्त द्वारा की जा रहा हैं। जिसका बजरंगदल द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन करने पर निगमायुक्त ने अपनी गलती स्वीकार कर गौमाता नीलामी को हमेशा के लिए रोक लगा दिया गया है एवं उन्होंने आश्वासन देते हुए भविष्य में इस तरह की कोई भी योजना को नहीं लाने की बात कही हैं। श्री शिंदे ने कहा कि चूंकि पूरे प्रदेश में गौ तस्कर का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। जो सीधा कत्लखाने ले जाया जा रहा है, जिस पर बजरंग दल की पैनिक निगाहे टिकी हुई हैं। जिस पर संगठन चाहता है कि इस तरह गौ तस्करी पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाते हुए इसके लिए अलग से एक टीम बनाया जाय जो सिर्फ इसी के लिए कार्य करें। घेराव के समय गौरक्षा प्रमुख ओमेश बिसेन, जिला संयोजक अपूर्व सिंह, भिलाई जिला संयोजक रवि निगम, सह संयोजक मयंक उमरे, बंटी पवार, रवि भारती, सुरक्षा प्रमुक रघुवीर साहू, विद्यार्थी प्रमुख कुशल तिवारी, अनूप सिंह, अंडा प्रमुख लक्षमण, नगपुरा प्रमुख कुलेश्वर एवं सैकडों की संख्या में बजरंगी उपस्थित थे।