Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

मिट्टी का कच्चा मकान ढहने से एक मजदूर की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

दक्षिणापथ,रायगढ़ (सरोज श्रीवास)। मामला सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव का है। जहा राम मांझी ने अपने कच्चे मकान में बारिश का पानी रिसने के वजह से मरम्मत कार्य के लिए दो लोगों को बुलाया था,जिसमें एक का नाम सुरेन्द्र सिदार और दूसरा व्यक्ति का नाम गणेश मराठा है। दोनों ही राम मांझी के मकान के मरम्मत कार्य कर रहे थे।

लेकिन दोपहर करीबन तीन बजे छप्पर को साफ करने के लिए लकड़ी का खूंटा गाढ़ रहे थे, तभी अचानक चूँकि मिट्टी से बना हुआ मकान का दीवार गिर गया, जिसमें सुरेन्द्र सिदार के ऊपर पूरा मलबा गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरे व्यक्ति गणेश मराठा को गभीर चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहा उसका उपचार जारी है।