Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

संत विवेक मुनि, सौरभ मुनि एवं गौरव मुनि मंगल साधना केंद्र से विहार कर आज प्रात: नगर प्रवेश हुआ…

दक्षिणापथ, दुर्ग। संत विवेक मुनि सौरभ मुनि एवं गौरव मुनि मंगल साधना केंद्र से विहार कर भिलाई 3 एवं नेहरू नगर मैं धर्म आराधना करते हुए आज प्रात: जैन दादावाड़ी मालवीय नगर में प्रवेश हुआ है। श्रमण संघ दुर्ग के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने जानकारी देते हुए बताया श्रमण संघ दुर्ग के द्वारा संत गौरव मुनि के मार्गदर्शन में रवि पुष्प नक्षत्र के पावन प्रसंग पर सह जोड़े जाप कल प्रात: 8 से 9 तक रखा गया है। जिसमें पति व पत्नी सामूहिक रूप से मिलकर जाप करेंगे।

पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र में एवं महिलाएं लाल परिधान में मैं अनुष्ठान एवं स्वाध्याय करेंगी। श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं मंत्री टीकम छाजेड़ ने समस्त जैन समाज के अनुयायियों से इस अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। इस वर्ष श्रमण संघ के दो महान संत श्री रतन मुनि जी एवं श्री विवेक मुनि जी अपने साधु समुदाय के साथ 16 जुलाई को चतुर्विद संघ के साथ चातुर्मास हेतु जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में प्रवेश करेंगे। श्रमण संघ दुर्ग की प्रमुख संस्था वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल साधु भगवंतो के विहार यात्रा में प्रतिदिन अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।