Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल का स्वागत के साथ ही सुपेला में चल रहे अवैध कारोबार बंद करने की शिकायत….

दक्षिणापथ, भिलाई । बजरंग दल के प्रदेश संयोजक  रतन यादव के मार्गनिर्दशन में राकेश शिंदे के नेतृत्व में अपुर्व सिंह,रवि भारती की उपस्थिति में कोविड 19 का पालन करते हुए बजरंग दल द्वारा जिले के नए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल का स्वागत अभिनदंन कर किया गया साथ ही रमन मोहल्ला सुपेला संजय नगर भिलाई में हो रहे अवैध कारोबार ( शराब,गांजा,सट्टा) की शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया कि सुपेला में चल रहे अवैध कारोबार रविंदर सिंह एवं उसके मामा सुनील राठौर इनके गुंडे गौसुद्दीन,बबलू,मांडले,आकाश,सरोडे एवं अन्य बदमाशो का ख़ौफ़ पूरे संजय नगर में है। जिससे वहां के मूल निवासियों बहने एव माताएं को रोज डर का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर एस पी प्रशांत अग्रवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर जल्द से जल्द कारवाही कर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।
स्वागत अभिनंदन में प्रमुख रूप से दुर्ग जिले के संयोजक अपुर्व सिंह,जिला सहसंयोजक मयंक उमरे,रवि भारती,बंटी पवार,आखाडा प्रमुख रघुवीर साहू,सत्संग प्रमुख विनय यादव,उपस्थित थे।