Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

खालसा एड फांउडेशन ने जिला प्रशासन को दिये 15 कंसट्रेटर मशीन

-कोविड मरीजों के उपचार में मिलेगी मदद
दक्षिणापथ, दुर्ग।
कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए कठिन समय में सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है। इसी क्रम में पंजाब के खालसा एड फांउडेशन ने जिला प्रशासन को 15 नग कंसट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई है। यह मशीन भिलाई निगम कार्यालय में भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को संस्था के प्रतिनिधियों ने सौंपा। कलेक्टर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस कठिन परिस्थिति में सामाजिक संगठन द्वारा लोगों के लिए किये जाने वाले कार्यों से सकारात्मक माहौल बनता है और कोविड संक्रमण को रोकने चल रहा कार्य मजबूत होता है। इस दौरान निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अमरप्रीत सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर एशिया, एडवोकेट भूपिंदर सिंह भट भी मौजूद थे।
वैश्विक महामारी कोरोना काल के इस कठिन समय में सकारात्मक बात यह है कि सेवाभावी संस्थाएं आगे बढ़कर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपना योगदान करने में आगे आ रहे हैं। नगर पालिक निगम, भिलाई के मुख्य कार्यालय में समाजसेवी संस्था द्वारा कंसट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि खालसा एड फांउडेशन संस्था जो मशीन उपलब्ध कराई गई है, इससे कोविड-19 के मरीजों के इलाज में काफी कारगर साबित होगा, उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान फांडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में मरीजों को मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे, इसी कड़ी में आज इन्होंने दुर्ग जिले के लिए भी मशीने उपलब्ध कराई है। संक्रमण से ग्रसित मरीजों को जल्द ही रिकवरी मिलेगी।