Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

दुर्ग में हादसा : गैरेज के सामने रखी कार जलकर स्वाहा, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी, लेकिन…

दुर्ग। जिले के पंडित रविशंकर स्टेडियम के पास स्थित आजाद गैरेज के सामने रखी कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. अच्छी बात ये रही कि उसमें कोई सवार नहीं था.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. आग की लपटें और धुंआ देखकर वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. फिर दुर्ग पुलिस कंट्रोल रुम ने फायर ब्रिगेड की टीम को इस आग के बारे में बताया. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गैरेज के पास और भी कई गाड़ियां खड़ी थी. कार में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास रखी गाड़ियों में भी आग फैल सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, फिलहाल अभी आग लगने का कारण अज्ञात है.