Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

निगम के आय-व्यय में 10 करोड का अंतर एवं अनिमियतता का आरोप निराधार- आयुक्त

दुर्ग। नगर निगम के आय-व्यय ब्यौरा में 10 करोड का गडबडी आने तथा नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने इस अनिमियतता की जानकारी आयुक्त से मांगी गई हैं, आयुक्त नगर निगम दुर्ग द्वारा ये स्पष्ट किया नगरीय प्रशासन मंत्री को भेजे जाने वाले प्रपत्र में त्रुटिवश शासन से प्राप्त ऋण एवं आय की जानकारी नहीं जोडा गया था। इसलिए आय और व्यय में अंतर दिख रहा था। शासन से प्राप्त 465.79 लाख एवं निकाय को उसकी बचत राशि 583.71 लाख कुल 1049.50 लाख का केवल वेतन पर व्यय किया गया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य परियोजना हेतु व्यय नहीं किया गया है। आय-व्यय में 10 करोड राशि का अंतर एवं अनियमितता का आरोप मिथ्या है। नगर निगम द्वारा सभी कार्य पारदर्शिता से किया जा रहा है।