Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : दूसरे दिन भी स्कैन स्टील के यहां इनकम टैक्स का छापा जारी

सृष्टि टीएमटी उत्पाद करता है कंपनी
दक्षिणापथ,रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयकर विभाग टैक्स ने सोमवार को स्कैन स्टील्स कंपनी के रायपुर स्थिति आफिस में छापेमार कार्रवाई की।
कार्यवाही अभी तक जारी है।टीम ने कंपनी के सेल्स हेड विकास कुमार के घर में भी दबिश दी हैं। आयकर जांच टीम को विकास कुमार के घर से पांच करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं और कार्यवाही मंगलवार को भी जारी है
सूत्रों के मुताबिक स्कैन स्टील्स कैश के साथ-साथ टीम को ज्वेलरी भी मिली है जिसका अभी मूल्यांकन नहीं कराया गया है। बताया जाता है कि कंपनी ओड़िशा राउरकेला की है, सू्त्रों के मुताबिक आयकर अफसरों को रायपुर के गायत्री नगर स्थित फ्लैट की जांच में मिले 5 करोड़ रुपए से अधिक नगद को गिनती करने के लिए वेंडर से नोटों की गिनती करने के लिए मशीन बुलवाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम तक वेल्यूअर से ज्वेलरी का मूल्यांकन कराया जाएगा. टीम ने इसके साथ ही एक और स्थान पर जांच की है जिससे इनके लेन-देन की जानकारी मिली थी। अन्वेषण की टीम ने इसके साथ ही देवेन्द्रगगर टिम्बर मार्केट स्थित कार्सन चेम्बर में भी छापे की कार्रवाई की।