Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

समिति प्रबंधकों ने स्तीफा सौंपा

दक्षिणापथ,कवर्धा।धान खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन समय पर न होने से आक्रोशित कवर्धा के 90 समिति प्रबंधकों सहित 400 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को त्याग पत्र सौंपा है। खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन समय पर नही होने से हैं नाराज कर्मचारी धान पलटी करने बोरी और हमालों का व्यवस्था नही होने से भी परेशान हैं। जानकारी मिली है कि जिले के 90 धान खरीदी केंद्रों में करीब 05 लाख क्विंटल धान जाम है। इस्तीफा दे चुके कर्मचारियों का कहना है कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं होंगीं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।