Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी ने आयुक्त को बतायी वार्ड की समस्या…

दक्षिणापथ, दुर्ग। कातुलबोर्ड 59 और 60 में पुलिया, नाली , सफाई की समस्याओं की शिकायत पर आयुक्त हरेश मंडावी ने भ्रमण कर वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया । वार्ड पार्षद एवं सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी जयश्री जोशी ने आयुक्त को वार्ड में पुलिया नाली की सफाई और निकासी की समस्या के साथ ही सर्विस मार्ग की समस्या से अवगत कराये । आयुक्त श्री मंडावी ने वार्ड 59 का निरीक्षण कर सड़क किनारे बरसात का पानी की व्यवस्था करने वार्ड अधिकारी को निर्देश दिये ।

उन्होंने वार्ड 60 में सड़क पर दबी हुई पुलिया का अवलोकन किया जिसके लिए उन्होंने अधिकारी को पुलिया को ठीक करने के निर्देश दिए । उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था सुधारने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए भ्रमण के दौरान उन्होंने वार्ड में स्थित एस एल आर एम सेंटर का निरीक्षण किया । भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती जोशी में आयुक्त को बताया की बायपास पुल के नीचे से सर्विस रोड की व्यवस्था नहीं है जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर सर्विस रोड का निर्माण किया जाए । भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता तथा उप अभियंता श्रीमती अपर्णा मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे ।