Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए की वट वृक्ष की पूजा…

दक्षिणापथ, दुर्ग। न्यू आदर्श नगर कालोनी में सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की लॉकडाउन के बीच महिलाओं ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखा। उन्होंने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की। दुर्ग शहर क्षेत्रों में पूजा को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित थी। सुबह से ही सजधज कर थाली में फुल लेकर मंदिर पूजा करने गई। पूजा करने के बाद वट वृक्ष की पूजा की। इस अवसर पर महिलाओं को पंडित ने वट सावित्री पूजा के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा कथा सुनाई।

महिलाओं ने भी लॉकडाउन का ख्याल रखते हुए शारीरिक दूरी बनाते हुए पूजा अर्चना की। शहर के प्रमुख स्थलों पर महिलाएं जाकर बरगद वृक्ष के नीचे पूजा की। न्यू आदर्श नगर कालोनी स्थित पार्क के समीप वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा की। इसी प्रकार अन्य स्थलों पर बरगद वृक्ष के नीचे पूजा की। कई महिलाओं ने अपने घर में ही बरगद के पौधे लगाकर पूजा अर्चना की।

पूजा करने वाली महिलाएं श्रीमती सरिता ठाकुर श्रीमती स्वेता बख्शी समेत आदि महिलाओ ने बताया कि इस कोरोना संकट को लेकर हम लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बरगद वृक्ष की पूजा की।इन लोगों का कहना था कि जो भी महिलाएं व्रत रखी है।इस महामारी से बचने के लिए यही एक मात्र उपाय है।