Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

लायनेस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी , सीमा,लता व रीता को मिली जवाबदारी

दक्षिणापथ.भिलाई। लायनेस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी का मनोनयन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया। इसके अतंर्ग लायनेस सीमा यादव को सत्र 21-22 के लिए लायनेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष, लायनेस लता मंत्री को सचिव और लायनेस रीता कुकरानिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

लता मंत्री सचिव v लता कुकरानिया कोषाध्यक्ष

सभी पदाधिकारी एक जुलाई से अपना कार्यक्रम आरंभ करेंगे। लायनेस क्लब अपने ऊंचे मापदंडो की वजह से समाज में अलग पहचान रखता है। अध्यक्ष सीमा यादव ने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भिलाई के जरूरतमंद बच्चों, बेसहारा वृद्धजनों, मरीजों, अस्पतालों, आसपास के गांवों में चिकित्सा व्यवस्था व नारी उत्थान के क्षेत्रों में समाजसेवा की पहल करता आया है। सभी सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने आने वाले समय में और भी बेहतर ढंग से सेवाकार्य करने हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।