Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविन्द्र चौबे कैबिनेट मंत्री ने किया वृक्षा रोपण

दक्षिणापथ, देवकर (रमेश जैन)। नगर पंचायत देवकर मे संचालित नैना फ्यूल्स मं 5 जून को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षा रोपण किया यह कार्यक्रम नैना फ्यूल्स के संचालक पन्ना लाल जैन द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें गगन जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। आयोजित इस कार्यक्रम में रविन्द्र चौबे ने नैना फ्यूल्स प्रगाणं मे वृक्षा रोपण कर पर्यावरण को साफ और स्वस्थ रखने की संदेश दिया।
आयोजित इस वृक्षा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों मे पन्ना लाल जैन द्वारा, राधे श्याम देवांगन, उपेन्द्र हंसा, प्रकाश चौबे, मोहन सिन्हा, जीतू राजपूत, रौनक पाण्डेय, विमलेश द्विवेदी, हिमानचल शर्मा, निर्मल जैन, मोनू अग्रवाल सहित और युवा साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। रविन्द्र चौबे ने वृक्षा रोपण कर उपस्थित लोगों के साथ फोटो भी खिचवाया एवं विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुऐ नगर की एक और लोकार्पण समारोह में शामिल होने चले गये।