Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर फिजियोथिरेपिस्ट का रेप, मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टर गिरीश को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दक्षिणापथ, रायपुर।राजधानी की देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे को गिरफ्तार किया है। गिरीश पर आरोप है कि उसने एक महिला फिजियोथिरेपिस्ट को शादी का झांसा देकर चार सालों तक रेप किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बतौर जूनियर डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ गिरीश देशहरे की जान पहचान एक महिला फिजियोथिरेपिस्ट से हुई। गिरीश ने फिजियोथिरेपिस्ट को शादी का झांसा दिया। पीड़िता भी झांसे में आ गई। आरोपी गिरीश चार सालों तक इसी तरह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अंतत: महिला ने इसकी रिपोर्ट देवेन्द्र नगर थाने में दर्ज करा दी। अब पुलिस ने आरोपी जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।