Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

कुथरेल में महिलाओं ने ग्रामीणों को कोरोना से बचने किया जागरूक, कहा कोविड-19 का वैक्सीन जरूर लगाएं

दक्षिणापथ.अंडा। परिक्षेत्रीय साहू समाज के मार्गदर्शन में ग्राम कुथरेल रैली निकाल कर कोरोना से बचने जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की सभी विभिन्न समूहों व सामाजिक पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दी। कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर तत्काल डाक्टर से सलाह लेने की अपील किया। महिलाओं ने देश में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव को लेकर लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने गांव में घर जाकर मास्क का वितरण किया।

परिक्षेत्रीय साहू समाज के उपाध्यक्ष भुनेश्वरी साहू ने बताया कि इस महामारी से बचाव के लिए नि:शुल्क 45 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है। मौके पर सभी महिलाओं ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने शपथ ग्रहण किया साथ ही सभी महिलाएं वैक्सिंग का टीका जरूर लगवाएंगी।

कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य रेखा राजकूमार साहू ने कोरोना प्रति सचेत रहने व सावधानियां बरतने का संदेश दिया। मौके पर सभी महिलाओं ने शपथ ग्रहण किया कि सभी महिलाएं वैक्सिंग का टीका जरूर लगवाएंगी। रैली में केशरी साहू, संतोषी साहू, हेमलता साहू , मनीषा साहू, टिकेश्वरी साहू, प्रतिभा साहू, पुष्पा साहू, रूखमणी साहू, प्रभा साहू, रेखा साहू, नमिता साहू, लीना साहू सहित अन्य सामाजिक महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दी।