‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ नहीं किसी और फिल्म में लॉन्च होने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर‘ (Student of The Year) में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ बॉलिवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को किसी दूसरे निर्देशक द्वारा एक दूसरी फिल्म में लॉन्च किया जाना था?
हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलासा किया कि उन्हें जिस फिल्म में कास्ट किया जा रहा था, उन्होंने उसके ऑडिशन को क्लियर कर लिया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए तैयारी की और लगभग छह से आठ महीने तक इंतजार किया लेकिन यह प्रॉजेक्ट कभी पूरी नहीं हुआ। उन्हें बाद में पता चला कि डायरेक्टर ने किसी बड़े ऐक्टर के साथ फिल्म बनाई है।
