सीएम भूपेश बघेल बोले, यह छुद्र मानसिकता का परिचय

रायपुर
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award News) का नाम अब हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Hockey Player Major Dhyanchand) के नाम पर कर दिया गया है। इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी इसे लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा कि है मेजद ध्यानचंदर पूरे हिंदुस्तान के नायक हैं। हॉकी के वह बड़े खिलाड़ी हैं। पूरे देश के लिए आइकॉन हैं, उनके नाम पर बड़ी घोषणा होनी चाहिए थी।

भूपेश बघेल ने कहा कि मेचर ध्यानचंद से सभी लोग बड़ी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया है। यह छुद्र मानसिकता का परिचय है। उनके नाम पर बड़ी घोषणा करनी थी। पहले से जो खेल रत्न पुरस्कार दिया जा रहा था, उसका नाम बदलना एक छुद्र मानसिकता है।

गौरतलब है कि तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही चार दशक बाद ब्रांज मेडल जीता था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सियासी बयानबाजी का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *