डाइट कंट्रोल कर तेजी से वजन घटाने से होंगे फायदे या नुकसान
मोटापा अधिक बढ़ जाने पर आप खुद में भारीपन महसूस करते हैं। यही एक कारण होता है जब आपने मन में जल्दी से वजन घटाने का विचार आता है। लेकिन वेट लॉस (Weight loss) करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि इसके लिए कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की जरूरत है। भागमभाग भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान पर भी खास ध्यान नहीं दे पाते, जिसका नतीजा होता है
मोटापा। जो इतनी जल्दी कम नहीं होता जितना कि लोग सोचते हैं। तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहने के लिए हर हफ्ते 1/2 से 1 किलोग्राम कम करना सबसे अच्छा तरीका है। वहीं कई लोग एक फिक्स डाइट के जरिए जल्दी से वेट लॉस करने के प्लान को फॉलो करते हैं। लेकिन तेजी से वजन कम करना क्या सही है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी मामले के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
ये सब जरूरी तत्व कीटो डाइट से नष्ट हो जाते या इनकी शरीर में आपूर्ति होती है। जैसे डेयरी फ्री डाइट कैल्शियम की कमी का कारण हो सकती है, जबकि लॉ कार्ब डाइट से आपके शरीर को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलेगा। जबकि कम कैलोरी वाले आहार में भी शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी-12, फोलेट और आयरन सहित विभिन्न प्रकार के खनिज प्राप्त करना जरूरी है।
