Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

राज कुंद्रा की कंट्रोवर्सी से पोस्टपोन नहीं होगी शिल्पा की कमबैक फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 14 सालों बाद हंगामा 2 फिल्म से फिल्मों में बतौर एक्टर कमबैक कर रही हैं। ये फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाने वाली है। कमबैक फिल्म की रिलीज के महज कुछ दिनों पहले ही शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न फिल्में प्रोड्यूस करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं जिसके चलते उन्हे क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसी बीच खबरें थीं कि राज के विवादों से घिरने के बाद अब शिल्पा की कमबैक फिल्म को पोस्टपोन कर दिया जाएगा, हालांकि प्रोड्यूसर रतन जैन ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत के दौरान हंगामा 2 के प्रोड्यूसर रतन जैन ने कहा, ‘इन सब बातों का हंगामा 2 से क्या लेना-देना? शिल्पा के पति पर मामला दर्ज हुआ है शिल्पा पर नहीं। वो फिल्म की एक आर्टिस्ट हैं और उन्होंने प्रमोशन के अलावा अपना सारा काम पूरा कर लिया है। यहां तक कि इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने भी ये सा किया है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी का कोई रोल नहीं है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे हमारी फिल्म पर कोई असर पड़ेगा। ये देखकर दुख होता है कि लोग शिल्पा का नाम इन सब में घसीट रहे हैं जबकि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *