लंदन में दाल-रोटी देखकर परिणीति चोपड़ा के निकले आंसू
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस समय लंदन में हैं और वहां अपने फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने एक बार अपनी कई तस्वीरें (Parineeti Chopra Photos) शेयर की हैं। इसमें वह इंडियन फूड के साथ नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरे लंदन के इंडियन रेस्ट्रॉन्ट की हैं और परिणीति चोपड़ा की टेबल पर इंडियन फूड दिखाई दे रहा है। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘मैं मार्च के बाद से भारत नहीं गई हूं और कल रात दाल, रोटी और चावल ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए।