स्पेस मिशन पर निकलेंगे दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन Jeff Bezos
वॉशिंगटन
दुनिया के सबसे अमीर व्यापारी जेफ बेजोस स्पेस मिशन पर जाने को तैयार हैं। भले ही बेजोस अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले अरबपति न बन पाए हों, वह इस उड़ान के साथ अलग ही इतिहास रचने वाले हैं। मंगलवार को बेजोस अपने भाई को तो साथ ले ही जा रहे हैं, सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट को लेकर जा रहे हैं। मिशन से पहले बेजोस ने अपने साथियों से ‘रिलैक्स’ करने को कहा है। खबरों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान जेफ बेजोस कुल 11 मिनट तक ही अंतरिक्ष में रहेंगे।
बेजोस ने CBS के ‘द लेट नाइट शो विद स्टीफेन कोबेर’ पर अपने साथी यात्रियों से कहा, ‘सिट बैक, रिलैक्स, खिड़की के बाहर देखिए और बाहर व्यू को महसूस कीजिए।’ बेजोस और उनके भाई मार्क बेजोस जिस रॉकेट से जा रहे हैं, यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस है। हालांकि इसमें भी खतरा बना हुआ है।
