छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने रथ दूज पर की महाप्रभु की पूजा

रायपुर
सीएम भूपेश बघेल रथ दूज (Bhupesh Baghel Worshiped On Rath Dooj) के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र का मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि के साथ विधिवत पूजा अर्चना की है। महाप्रभु जगन्नाथ (Mahaprabhu Jagannath) से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए सभी को रथ-यात्रा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सीएम बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से वर्चुअल रूप से जुड़ते हुए महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए और रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि भगवान जगन्नाथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से समान रूप से जुड़े हुए हैं। रथ-दूज का यह त्यौहार ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *