Google Analytics Meta Pixel
Uncategorised

हर दिन एक केला खाने के हैं इतने फायदे कि होंगे हैरान, जवां रहेगी बॉडी और ग्लो करेगी स्किन

केले से बने फेस पैक और हेयर मास्क के बारे में तो हम आपको अक्सर बताते हैं। लेकिन आज आपको हर दिन केला खाकर खूबसूरती निखारने के बारे में बता रहे हैं। यहां आप जानेंगी कि कितने केले और किस समय खाने से आपकी सुंदरता को सबसे अधिक लाभ मिलता है।

केले में पोटैशियम और मैग्नीज काफी मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि मैग्नीज का सेवन आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन के बारे में हम आपको अक्सर बताते हैं। ये एक जरूरी प्रोटीन होता है, जिसका उत्पादन त्वचा की कोशिकाएं खुद करती हैं।

इस प्रोटीन की मदद से आपकी त्वचा जवां और लचीली बनी रहती है। यानी इसकी इलास्टिसिटी बनी रहती है। इसलिए आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र, प्रदूषण और तनाव के कारण होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स हावी नहीं हो पाती हैं।

पोटैशियम आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाने का काम करता है। इसलिए केला खाने से आपकी त्वचा की कोशिकाओं में ऑक्सीजन और रक्त दोनों का प्रवाह सही बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *