Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ दिल्ली में की शादी

आखिकार गायिका नेहा कक्कड़ ने दिल्ली में रोहनप्रीत सिंह से शादी कर लीl शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थेl गायिका नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को दिल्ली में एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह के जरिये गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोगों ने भाग लिया। शादी के बाद अब एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन पंजाब में किया गया है।

नेहा और रोहनप्रीत ने विवाह से पहले के उत्सवों में अच्छा समय बिताया। उनकी हल्दी समारोह की तस्वीरें नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘निहूप्रीत की हल्दी सेरेमनी!’ यह जोड़ी तस्वीरों में बहुत खूबसूरत लग रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *