सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड गुरुवार को खेला जा रहा है
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड गुरुवार को खेला जा रहा है। मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रन से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 209 रन बनाए। टीम के लिए मुशीर खान ने 40 गेंदों पर 65 और अंगकृष रघुवंशी ने 34 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। हार्दिक तामोरे ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए।
