तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर दीपक जलाया जाएगा
तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन को फटकार लगाते हुए शनिवार को CRPF की सुरक्षा में दीपथून पर दीपक जलाने का आदेश दिया था।
मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘कार्तिगई दीपम’ नाम की रस्म के तहत ऊंची पहाड़ी के ऊपर बने स्तंभ पर दीप जलाया जाता है। इस स्तंभ को दीपथून कहते हैं।
