देश

भारत के मशहूर गणित शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को जापान में प्रतिष्ठित ‘स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

भारत के मशहूर गणित शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को जापान में प्रतिष्ठित ‘स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। जापान के प्रमुख व्यावसायिक समूह CGC Group के चेयरमैन एवं CEO श्री अत्सुहिरो होरिउची ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने के प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।

CGC Group जापान का एक प्रमुख व्यावसायिक समूह है, जिसके नेटवर्क में 202 सदस्य कंपनियाँ और 5,083 स्टोर्स शामिल हैं। समूह का वार्षिक कारोबार 5.72 लाख करोड़ जापानी येन से अधिक बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *