इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 185 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर एनेरिन डोनाल्ड और फिल सॉल्ट ने 151 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। डोनाल्ड ने 85 और सॉल्ट ने 58 रन बनाए।
