पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में संगठन की मौजूदगी कबूल की
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में संगठन की मौजूदगी कबूल की है। उसने कहा कि जैश का जिहाद भारत के खिलाफ है।
साथ ही उसने पाकिस्तानी अधिकारियों पर PoK के रावलाकोट में प्रदर्शन कर रहे लोगों और उनके नेताओं को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
