फिल्म रामायण के मेकर नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान को भारत का आयरन मैन बताया
फिल्म रामायण के मेकर नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान को भारत का आयरन मैन बताया है। नमित मल्होत्रा ने गल्ड डर्बी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।
दो हिस्सों में बन रही इस फिल्म के क्रेडिट सीन में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में झलक दिखाई गई है। वहीं, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि इस भूमिका के लिए सनी देओल को क्यों चुना गया। इसके साथ ही सीक्वल की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी होने की जानकारी भी सामने आई है।
