सलमान खान की लंबे समय से अटकी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को CBFC से मंजूरी मिल गई
सलमान खान की लंबे समय से अटकी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को CBFC से मंजूरी मिल गई है। फिल्म को UA 16+ रेटिंग दी गई।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के मुंबई रीजनल ऑफिस ने बुधवार को सर्टिफिकेट जारी किया। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसकी कहानी देश की रक्षा और परिवार को संभालने के बीच जूझते एक सैनिक की है।
