ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने अपना 34वां जन्मदिन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने अपना 34वां जन्मदिन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे भगवा-नारंगी कुर्ते में नजर आए। उनके माथे पर लाल तिलक था और वे फुलझड़ियों वाले केक के साथ पोज देते दिखे।
