देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों और रसोई गैस (LPG) एजेंसी चलाने वालों ने अपना कमीशन बढ़ाने की मांग की है
देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों और रसोई गैस (LPG) एजेंसी चलाने वालों ने अपना कमीशन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय को पंप और एजेंसी चलाने का खर्च बढ़ने की बात कही है।
सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल पंप मालिक चाहते हैं कि उनका कमीशन 30% से 40% तक बढ़ाया जाए। वहीं, रसोई गैस डीलर्स ने भी हर सिलेंडर पर मिलने वाले कमीशन में कम से कम 122 रुपए बढ़ाने की मांग की है।
