देश

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अकवान’ का असर देश के विभिन्न राज्यों में दिख रहा

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अकवान’ का असर देश के विभिन्न राज्यों में दिख रहा है। तूफान के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट है।

यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब में कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में ठंड बढ़ गई है।

दीपावली के 10 दिन बाद भी दिल्ली की हवा खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति AIIMS के पास रही। यहां AQI 354 रिकॉर्ड किया गया। अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 351 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *