रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का सपोर्ट करते हुए नोएल टाटा पर आरोप लगाए
रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का सपोर्ट करते हुए नोएल टाटा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नोएल टाटा ट्रस्ट में अपने परिवार के सदस्यों को शामिल कर टाटा संस पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे।
इसके अलावा 85 साल के जिमी टाटा ने होल्डिंग कंपनी टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन भी किया है। वहीं टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इसका विरोध कर रहे हैं।
