बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों का एक पुराना किस्सा शेयर किया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों का एक पुराना किस्सा शेयर किया है। स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में सोनी ने बताया कि क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक ही दिन में करीब 100 सिगरेट पी ली थीं।
उस समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे आलिया के साथ प्रेग्नेंट हैं। सोनी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों शाहीन और आलिया की प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम जारी रखा था।
