16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में दो IPO खुल रहे
16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में दो IPO खुल रहे हैं। सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन में निवेश का मौका हैं।
1. महानदी कोलफील्ड्स का IPO 19 से 23 नवंबर तक खुला रहेगा
ये आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। IPO का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपए तय किया गया है। इस इश्यू के जरिए कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है।
