ICC की बाली में चल रही बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही
ICC की बाली में चल रही बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इनमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में टीमों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने, वनडे मैचों के फ्यूचर और 2027 से 2031 तक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर तय करने जैसे विषय शामिल हैं।
इसके साथ ही दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही टी-20 फ्रेंचाइजी लीगों पर ICC अपना नियंत्रण बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे फ्रेंचाइजी लीगों विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है।
इनका असर IPL, UAE की इंटरनेशनल लीग (ILT20) और अ
