विदेश

पाकिस्तान की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप और अपहरण के मामले में उपप्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार समेत 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

पाकिस्तान की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप और अपहरण के मामले में उपप्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार समेत 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। अदालत ने 9 दिसंबर को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है।

इस मामले में रजा डार पर आरोप है कि उसने क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में निवेश के विवाद के बाद नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं को पाकिस्तान बुलाया। इसके बाद उन्हें लाहौर के एक घर में बंधक बनाया गया, उनके साथ रेप किया गया और पैसे वसूले गए।

हालांकि, पुलिस की जांच रिपोर्ट में रजा डार और उसके चार साथियों को रेप के आरोप से क्लीन चिट दे दी गई थी। पुलिस ने इसके लिए रजा के तीन कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *