तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो रही
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो रही है। इसमें 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। राहुल गांधी समिट के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को शामिल होंगे।
तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू ने बताया कि भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। इसमें वैश्विक नेता, नीति विशेषज्ञ और प्रोग्रेसिव विचारक शामिल आएंगे। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका देगी
