अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर और हमले न करने के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार सस्ता हो रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर और हमले न करने के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार सस्ता हो रहा है। युद्ध रुकने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।
मंगलवार को ब्रेंट क्रूड में 3.1% और इससे एक दिन पहले करीब 6% की गिरावट हुई थी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है और उन्होंने यह संकेत भी दिए हैं कि अब ईरान पर नए सैन्य हमलों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
