खेल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड के मुताबिक, लाहौर में मौजूदा मौसम और खराब एयर क्वालिटी के कारण वेन्यू बदलने का फैसला लिया गया है। पहला टेस्ट भी रावलपिंडी में खेला जा रहा है।

लाहौर इन दिनों गंभीर मौसमी स्मॉग की चपेट में है। यह समस्या हर साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित करती है। स्विस कंपनी IQAir के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *