BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की 2018 कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सवाल उठाए
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की 2018 कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं। दुबे ने पूछा कि जब किसी भारतीय सांसद को कैलाश मानसरोवर जाने की अनुमति नहीं मिलती, तो कांग्रेस नेता को यह अनुमति कैसे मिली।
दुबे ने राहुल की दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात का विवरण मांगा है। साथ ही 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते के तहत चीन भेजे गए 200 लोगों की जानकारी भी मांगी है।
