सोने-चांदी के दाम में नवंबर के पहले हफ्ते में मामूली तेजी रही
सोने-चांदी के दाम में नवंबर के पहले हफ्ते में मामूली तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,398 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं।
वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी इस हफ्ते सिर्फ 1,524 रुपए बढ़कर 1.83 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 अक्टूबर को सोना 1.40 लाख रुपए और चांदी 1.81 लाख रुपए पर थी।
