हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (HCCH) ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया
हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (HCCH) ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। यह कंपनी कोका-कोला की भारतीय बॉटलिंग यूनिट हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (HCCB) की पैरेंट कंपनी है।
OFS के जरिए शेयर बेचेगी पैरेंट कंपनी
कंपनी का इस IPO के जरिए 2027 में बीएसई और एनएसई पर शेयर लिस्ट करने का प्लान है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
इसके तहत हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ₹10 फेस वैल्यू वाले करीब 100 करोड़ (99,74,61,456) इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी।
