पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को एक युवक ने कार से घूम-घूमकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं
पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को एक युवक ने कार से घूम-घूमकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस ने 25 साल के हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पोलैंड का ही नागरिक है।
